Ballia: किसान के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Ballia: किसान के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Ballia: किसान के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 किसान के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, कार्रवाई नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह तहसील में लेखपालों की मनमानी व आम आदमी से लेकर किसानों के साथ दबंगई के विरोध में शनिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रर्दशन करते हुए  धरना दिया। इस दौरान पूरे तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी और कारवाई की मांग की जाती रही। पांच घंटे तक चले धरना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता के जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।  कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक देकर आरोप लगाया कि  शुक्रवार को लेखपालों ने  करम्मर निवासी किसान राजेश सिंह को  मारपीट कर  घायल कर दिया था। किसान राजेश सिंह खतौनी सत्यापन के लिए तहसील में लेखपाल के पास आये थे। उल्टे लेखपालों ने ही किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। कार्यकर्ताओं ने मांग किया की  प्रशासन व पुलिस तत्काल किसान के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस ले। बांसडीह तहसील में वर्षों से तैनात लेखपालों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। किसानों व काश्तकारों से की जा रही अवैध वसूली बंद की जाए। तहसील पर नियमित रूप से लेखपालों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की बांसडीह तहसील के लेखपाल अपने संगठन की शक्ति की आड़ में उन्मत्त होकर शासन के नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहें हैं। इनके द्वारा आये दिन क्षेत्र के किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ छोटे छोटे राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर किसानों व काश्तकारों से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। जो किसी से भी छुपी नही है। इसका जीवंत प्रमाण कुछ दिन पूर्व ही तहसील में दिखायी दिया जब आजमगढ़ की एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल नवनीत खरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद लेखपालों के रवैये में कोई बदलाव नही आ रहा है। इनकी इस कार्यप्रणाली में इन्हें उच्चाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। जो किसी भी तरह से क्षम्य नही है। इनके द्वारा भ्रष्टाचार से लेकर मनमानी व दबंगई की सीमा को लांघ दिया गया है। यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन को और तीव्र कर दिया जाएगा।     भाजपा कार्यकर्ताओं ने लेखपाल राजेश राम पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ित किसान राजेश सिंह का  मेडिकल कराकर तहरीर पुलिस को दिया। एसडीएम ने बताया की लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई के लिये नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर कारवाई होगी।। इस मौके पर प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, अभिजीत तिवारी बब्लू, नीरज दूबे, अवनीश मिश्र सिंटू,  रंजन सिंह, रामजी सिंह, सोनू सिंह आदि थे।