Ballia: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन
बलिया। संवाददाता। बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार की देर रात नई दिल्ली में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक हैं। वह छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और 2012, 2017 व 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीन बार विजयी होकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया है। उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को बलिया जिले के नगरा थाना अंतर्गत खनवर गांव में एक साधारण परिवार में हुआ। बलिया के प्रतिष्ठित सतीश चंद्र कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) तक की शिक्षा प्राप्त किया। राजनीति के साथ-साथ वह एक प्रमुख सिविल ठेकेदार (कंट्रैक्टर) और व्यवसायी भी थे। क्षेत्र में उन्हें गरीबों का मसीहा और 'रॉबिनहुड' के रूप में जाना जाता है, जो अपने जनहित कार्यों के लिए लोकप्रिय हैं। वर्ष 1990-91 में बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ के महामंत्री चुने गए। वर्ष 2000 में वह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने पहली बार 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर रसड़ा सीट से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज किया।दूसरी जीत वर्ष 2017 की राजनीतिक लहर के बावजूद उन्होंने रसड़ा सीट पर फिर से जीत हासिल किया। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के इकलौते ऐसे विधायक रहे, जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाई। पार्टी में उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए उन्हें बसपा विधानमंडल दल का नेता भी बनाया गया।
वरिष्ठ लिपिक से 80 हजार रुपए की घोखाधड़ी
आजमगढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश से धोखाधड़ी करके साबइर फ्राड ने झांसा देकर व धोखाधडी करके उनके बैक खाते दो बार में अस्सी हजार एक सौ अन्ठानबे रूपये निकाल लिये। घटना की वरिष्ठ सहायक ने लिखित रूप से कोतवाली पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने भातीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
कोतवाली पुलिस को 13 सितम्बर को दिये प्रार्थना पत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश ने बताया कि 20.6.25 को काल आया और बताया गया कि आपक एसबीआई कार्ड से कोई भी लेन देन से इएमआई का कोई शुल्क नही लगेगा। यह कहकर कार्ड नम्बर मागा गया कार्ड नम्बर देने के पश्चात मेरे के खाते से रु0 50199.00 जीबी रेजफर्स्ट गेम रिफरेन्स नम्बर 20 जून 2025 का तथा रुपये 29999.00 एजीए डिजिटल वर्क प्रा.लि. के रिफरेन्स नम्बर से कुल 80198 रुपये निकाल लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Ballia: जमीनी विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की शाम एक अधेड़ की लाठी डंडे व ईंट पत्थर के पीटकर हत्या कर दी गयी।
गांव के राजदेव पाठक(58 साल) पुत्र राम केवल पाठक अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे कि उनके पट्टीदार व पड़ोसी उत्कर्ष पाठक(35 वर्ष ) पुरानी जमीनी विवाद को लेकर बहस करने लगे व लाठी से वार कर दिया। जिससे राजदेव पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल जिलाअस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने दुबहर पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Ballia: सभी को मिलेगा आवास, दुकानदारों को डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर के सभी वार्डों के सफाई नायकों के साथ बैठक कर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाकर काम किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं और कोई भी व्यक्ति आवास के अभाव में झोपड़ी में रहने को मजबूर न हो। पात्र लोगों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि नगर के प्रत्येक गली- मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, वहां तत्काल लाइट लगाने अथवा खराब लाइटों को ठीक कराने की कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था तत्काल शुरू कराने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। दुकानदारों को दो से तीन दिन का समय देकर डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया जाए। इसके बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर दुकानदार के पास डस्टबिन होना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सफाई नायकों और संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर बलिया को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में एडीएम अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।