Ballia: ज्ञानेश को गोली मारने के मामले में तीन नामजद, FIR दर्ज

Ballia: ज्ञानेश को गोली मारने के मामले में तीन नामजद, FIR दर्ज

Ballia: ज्ञानेश को गोली मारने के मामले में तीन नामजद, FIR दर्ज

ज्ञानेश को गोली मारने के मामले में तीन नामजद, FIR दर्ज

बलिया ।  स्कार्पियो सवार बदमाशों द्वारा कैथवली के निकट मंगलवार कोगड़वार थाना क्षेत्र के जगदेवपुर निवासी ज्ञानेश पांडे मारने के मामले में सुखपुरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञानेश की बुलेट से बांसडीह जाते समय स्कार्पियो सवार बदमाशों ने रोककर गोली मार दी थी। जो उनके पेट मे लगी।
गोली लगने से घायल ज्ञानेश की तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने तीन व्यक्तियों मुनौव्वर अली निवासी मसहां थाना गड़वार व कुबेर पांडे, बलदाऊजी पांडे निवासी गुदरी बाजार थाना बांसडीह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर सुखपुरा पारस नाथ सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।