Ballia: ससुराल से घर आते ही युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस

Ballia: ससुराल से घर आते ही युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस

Ballia: ससुराल से घर आते ही युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस

ससुराल से घर आते ही युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ला में 32 वर्षीय युवक ने बुधवार की सुबह अपने घर मे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना से मोहल्ले हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर मोहल्ला निवासी आशीष कुमार गुप्ता उर्फ शिबू (32सकल)  मंगलवार को अपने ससुराल खड़सरा थाना खेजूरी गया हुआ था। बुधवार की सुबह वह घर आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  बताया कि मृतक की शादी दो साल पहले खेजूरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी कुसुम देवी के साथ हुई थी। जिससे एक छह माह का पुत्र है। बताया कि ससुराल में ही डिलेवरी हुई थी। मृतक गुदरी बाजार में चीनी के गले की दुकान चलाता था। मृतक तीन भाई और पांच बहन था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना आखिर क्यों हुई इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके में है जिसको सूचना परिजनों द्वारा दे दी गई है।