बलिया ब्रेकिंग: जमीनी विवाद रोकने पहुंची पुलिस पर लोहे के राड से हमला, दो जवान जख्मी, तीन गिरफ्तार

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पर लोहे के राड व डण्डे से हमला किया गया जिससे वे घायल हो गये। इस मामले में बांसडीह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक महिला सहित उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
 आदर गांव की महिला रूबी पांडे पत्नी पिंटू पांडे ने  रविवार की शाम डायल 112 पर अपने विपक्षी शैल कुमारी व उनके पुत्रों के खिलाफ अपनी जमीन पर जबरन निर्माण करने की सूचना दी। सूचना पाकर पीआरबी कर्मचारी आरक्षी राणा प्रताप व भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये। वहां उनके उन्होंने विवाद की रूपरेखा समझ निर्माण करा रहे लोगों को फिलहाल काम रोकने व साथ में थाने चलने के लिये कहा। इस पर निर्माण करा रही महिला शैल कुमारी द्वारा आक्रोशित हो गयी और पुलिसकर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। वह बिजली का तार पकड़कर फंसाने की धमकी देने लगी। इस पर  महिला दो पुत्रों प्रकाश पांडे व प्रदीप पांडे भी आवेश में आ गए और पुलिसकर्मियों पर लोहे के राड व लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिस घायल हो गये। इस मामले में बांसडीह पुलिस ने महिला सहित दो पुत्रों  पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने सोमवार की सुबह पुलिस ने नरायनपुर चौराहे के पास से महिला समेत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीआरबी के सिपाहियों पर हमला करने वाली महिला व उसके पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।