Ballia: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

Ballia: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

Ballia: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

बांसडीहरोड (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसडीह मार्ग पर शनिवार की सुबह टकरसन के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी।
 वासुदेवपुर गांव निवासी सवरू गोंड़ (55 साल)  मजदूरी का काम करते थे। शनिवार की सुबह वह साइकिल से अपने काम पर घर से बलिया की तरफ जा रहे थे। वे टकरसन गांव के समीप पहुंचे थे कि बलिया से बांसडीह की तरफ  तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो ने  टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर  गिरकर बेहोश हो गये।  बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।  स्थानीय लोगों ने घायल सवरू को अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक की पत्नी कमलावती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।