Ballia: प्रधानाध्यापिका और चेयरमैन के बीच विवाद, पहुंचा सीएम दरबार

Ballia: प्रधानाध्यापिका और चेयरमैन के बीच विवाद, पहुंचा सीएम दरबार

Ballia: प्रधानाध्यापिका और चेयरमैन के बीच विवाद, पहुंचा सीएम दरबार

 प्रधानाध्यापिका और चेयरमैन के बीच विवाद, पहुंचा सीएम दरबार

बांसडीह(बलिया)। नगर  के बड़ी बाजार स्थित संविलियन कन्या प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम संचालन को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन के बीच बुधवार की सायं से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को भी जारी रहा। विद्यालय की  प्रधानाध्यापक शीला सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मी चेयरमैन के समर्थन में  शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। जिससे कस्बें का साफ, सफाई  व पानी सप्लाई आदि कार्य ठप रहा। उधर चेयरमैन सुनील सिंह ने सीएम को सम्बोधित पत्रक डीएम रविन्द्र कुमार को देकर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया हैं।                               कर्मचारियों की गुरुवार से जारी हड़ताल के कारण नगर  15 वार्डों में साफ सफाई व अन्य काम ठप रहा। कर्मचारी अपने काम पर नहीं गये , कार्यालय का ताला भी नहीं खुला व पानी सप्लाई बंद रहा।  विद्यालय की प्रधानाध्यापक शीला सिंह ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन सुनील सिंह  व अन्य कर्मचारियों पर अभ्रदता व गाली-गलौज का आरोप लगाया था।  चेयरमैन सुनील सिंह ने शुक्रवार को सीएम को संबोधित पत्रक डीएम रविन्द्र कुमार को दिया।  आरोप लगाया की प्रधानाध्यापिका द्वारा नियम विरुद्ध  वार्ड 14 में स्थित विद्यालय का एमडीएम संचालन  वार्ड नं 5 के सभासद के साथ खाता खोलकर  संचालन किया जा रहा है।  शासनादेश के विपरित लगभग 250 छात्रों की संख्या पर  पांच रसोइयों की नियुक्ति की गयी है जो गलत हैं। एक रसोइया स्कूल नहीं आकर उनके घर का काम करती हैं। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति के सापेक्ष फर्जी तरीके से बड़ी मात्रा में भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की उपस्थिति दिखाई जाती है। चेयरमैन ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय का कंपोजिट ग्रांट , चहक , खेलकूद आदि मदों का बिना कार्य कराये फर्जी बिल से भुगतान लिया  हैं। उन्होंने जांच कर प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई करने तथा तत्काल कस्बे के बाहर स्थानांतरित करने की मांग किया। इस दौरान चंदन गोंड़, कृष्णा वर्मा, किशोर तुरहा, अरुण सिंह, अशोक पासवान आदि थे।