Ballia: जिले में पहली बार न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर होगा खेल प्रतियोगिता -उपेन्द्र तिवारी

Ballia: जिले में पहली बार न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर होगा खेल प्रतियोगिता -उपेन्द्र तिवारी

Ballia: जिले में पहली बार न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर होगा खेल प्रतियोगिता -उपेन्द्र तिवारी

जिले में पहली बार न्याय पंचायत व ब्लाक स्तर पर होगा खेल प्रतियोगिता -उपेन्द्र तिवारी

बलिया। गांवों के युवाओं, महिलाओं व बालिकाओं में छिपे खेल प्रतिभावों को प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए 'गौरी भईया, फेफना खेल महोत्सव' 7 नवम्बर से 27 नवम्बर तक होने जा रहा है।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं फेफना विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उपेन्द्र तिवारी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी। 
श्री तिवारी ने बताया कि 'गौरी भईया, फेफना खेल महोत्सव' जिसमें क्रिकेट, बालीबाल, कबड्डी, फुटबाल के अलावा एथलेटिक्स, दौड़, लम्बी कूद, गोला प्रक्षेप आदि खेल पहली बार न्याय पंचायत स्तर व ब्लाक स्तर पर हो रहा है। खेल महोत्सव में न्याय पंचायत स्तर पर स्पर्धा में सफल खिलाड़ी ब्लाक स्तर पर खेलेंगे और ब्लाक स्तर पर सफल सफल खिलाड़ी 25 से 27 नवम्बर तक 'गौरी भईया, फेफना खेल महोत्सव' के मुख्य मुकाबला नरही के खेल मैदान प्रतिभाग करेंगे। विजेता व उपविजेता के साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र  दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बलिया के लिए यह गौरव की बात है कि 'गौरी भईया, फेफना खेल महोत्सव' के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव होंगे। खेल महोत्सव में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनका रजिस्ट्रेशन खेल से पूर्व करा लेंगे। अब तक दस हजार से अधिक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है। गांवों में महिला खिलाड़ियों की भी कमी नही है जिसमे बालिकाएं भी शामिल है। काफी संख्या में महिला खिलाड़ियों का भी रजिस्ट्रेशन हुआ है।

किस तारीख को कहाँ होगा खेल

7 से 8 नवम्बर तक सोहांव ब्लाक के न्याय पंचायत स्तर पर, 9 से 14 नवम्बर तक गड़वार ब्लाक के न्यायपंचायत पर, 15 से 16 नवम्बर तक हनुमानगंज ब्लाक के आंशिक क्षेत्र न्याय पंचायत अंजोरपुर, सागरपाली, मिड्ढा एवं करनई का एक साथ गौरी भइया स्टेडियम सागरपाली में होगा, 17 से 18 नवम्बर तक ब्लॉक खेल प्रतियोगिता विकासखंड सोहांव, नरही के खेल मैदान में आयोजित होंगे, न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की स्पर्धा में सफल खिलाड़ी  25 से 27 नवम्बर तक मुख्यमुकाबला नरही के खेल मैदान पर होगा।