बलिया में साढ़े तीन साल बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में साढ़े तीन साल बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में साढ़े तीन साल बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में साढ़े तीन साल बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने पड़ोसी साढ़े तीन की बच्ची से दुराचार का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) वैभव पांडेय के मुताबिक गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में लोकेश्वर (25 साल) नामक युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि लोकेश्वर के चंगुल से किसी तरह बचकर निकली बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
श्री पांडेय के अनुसार, बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्स, अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।