Ballia: लाइव सुसाइट:भाजपा के मंत्री व सपा के पूर्व मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

Ballia: लाइव सुसाइट:भाजपा के मंत्री व सपा के पूर्व मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

Ballia: लाइव सुसाइट:भाजपा के मंत्री व सपा के पूर्व मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

लाइव सुसाइट:भाजपा के मंत्री व सपा के पूर्व मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

बलिया। लाइव सुसाइट करने वाले गन हाउस संचालक नन्दलाल गुप्ता के परिजनों से मिलने स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित आवास पर शुक्रवार की सायं अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आज़ाद अंसारी पहुंचे।
श्री अंसारी मृतक के छोटे भाई शैलेश गुप्ता से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने सांत्वना दी और न्याय का आश्वासन दिया। इनके पूर्व सुबह समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे नारद राय भी मृतक की पत्नी से मिलकर सांत्वना दी।
गन हाउस संचालक नन्दलाल गुप्ता ने बुधवार को दिन में गन की दुकान में बैठकर फेसबुक लाइव करके सुदख़ोरो द्वारा परेशान करने  की बात कही थी। इसके बाद कनपटी पर रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी होते ही परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये जहाँ डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही शहर में हड़कम्प मच गया था। मृतक नन्दलाल की पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने बारह नामजद,5 अज्ञात लोगो पर तथा  कानपुर की दो फर्मो के विरुद्ध 306, 420,406 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया और कार्यवाही में जुटी हुई है।