बलिया में पोखरे से निकली दो सौ कुन्तल मरी मछलियां, मौके पर पहुंचे अधिकारी

बलिया में पोखरे से निकली दो सौ कुन्तल मरी मछलियां, मौके पर पहुंचे अधिकारी

बलिया में पोखरे से निकली दो सौ कुन्तल मरी मछलियां, मौके पर पहुंचे अधिकारी
बलिया में पोखरे से निकली दो सौ कुन्तल मरी मछलियां, मौके पर पहुंचे अधिकारी
बांसडीह (बलिया)। भीषण गर्मी व उमस के कारण तालाब में आक्सीजन न मिलने से छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर के पोखरा में लगभग दो सौ कुंतल से अधिक मछलियां मर गयी है। छितेश्वर नाथ स्वच्छता समिति के सदस्यों ने घटना की जानकारी डीएम रविन्द्र कुमार के साथ ही मत्स्य अधिकारी को  जानकारी दी।
 गुरूवार की सुबह पोखरा में पूजा पाठ करने गये लोगो ने मरी मछलियों को पोखरा में उतराया हुआ देखा। देखते ही देखते पोखरा के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पोखरा के चारों तरफ पानी में मरी मछलियां उतराई हुई थी। मंदिर स्वच्छता समिति के  सदस्यों ने पोखरा से मरी मछलियों को निकालकर बगल में ही एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर फेंक रहे थे।  उल्लेखनीय है कि  मंदिर परिसर में ही बहुत बड़ा पोखरा है। पोखरा में वर्षों से रंग बिरंगी मछलियां रहती है। पोखरा की मछली कोई भी जाल आदि से खाने के लिए बाहर नही निकालता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु मछलियों को दाना खिलाने के साथ ही उनके साथ सेल्फी लेते हैं। कोई भी पोखरा से मछली नहीं मारता है। घटना के बाद मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्य पोखरा में पानी छोड़ने के साथ ही मत्स्य अधिकारी की सलाह पर कुछ दवा भी पोखरा में छोड़ रहे हैं। जिससे पोखरा की बची हुई मछलियों को बचाया जा सके। मंदिर के मुख्य पुजारी भानदेव दास के साथ ही मनोज दूबे, धमेंद्र दूबे, सोनू दूबे, विनोद दूबे आदि लोग पोखरा पर बची हुई मछलियों को बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।