Ballia: फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Ballia: फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Ballia: फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

बलिया।  कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर उदयभान गांव में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली हड़कंप मच गया। और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप राठौर अपनी पत्नी नेहा राठौर (28साल) के साथ काफी दिनों से रामपुर उदयभान में  कमरे में रहते है। उसके बगल के कमरे में उसका बहनोई भी अपने परिवार के साथ रहते है। प्रदीप शहर में आइसक्रीम बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार को मुण्डन संस्कार की भीड़ को देखते हुए वह सुबह गंगा घाट पर आइसक्रीम बेचने गया हुआ था। इसी बीच किसी समय नेहा ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की भनक बगल मेंकिराये पर रहे बहन-बहनोई को भी नहीं लग पाई। जैसे ही घटना की सूचना गांव में फैली हड़कम्प मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये  जिला अस्पताल भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतका का पति मौके पर नही पहुंच सका था। पुलिस छानबीन में जुटी गई  है।