Ballia: जनता मन की बात नही संविधान बचाने की बात सुनना चाहती है

Ballia: जनता मन की बात नही संविधान बचाने की बात सुनना चाहती है

Ballia: जनता मन की बात नही संविधान बचाने की बात सुनना चाहती है

जनता मन की बात नही संविधान बचाने की बात सुनना चाहती है

बलिया। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के बेल्थरारोड के जे एमएम इण्टर कालेज में व बलिया संसदीय क्षेत्र के फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटारिया में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो मन की बात करते है जनता उनसे संविधान की बात सुनना चाहती है। जनता संविधान को बचाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि  क्लाइमेक्स चेंज तो सुना ही होगा। क्लाइमेक्स चेंज के साथ साथ पॉलिटिकल चेंज भी होगा। मित्रमंडल, मंत्रिमंडल और मीडिया मंडल चेंज हो जाएगा। प्रधानमन्त्री का नाम लिए बिना श्री यादव ने कहा कि उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी है। जब आत्मविश्वास लड़खड़ाता है जब तभी जुबान भी लड़खड़ाती है। कहा कि भाजपा गरीबों, असहायों व निर्बलों पर तो बुल्डोजर चलवा दे रही है, लेकिन पेपर लीक मामले में उसका बुल्डोजर उन दोषियों को चिन्हित कर क्यों नही चलवाया।
उन्होंने  कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही खाली पड़े पदों को भरा जायेगा। वे बड़े बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए है । गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किया जाएगा।
कहा कि रोजगार और निवेश के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे कहा है वो रोजगार और निवेश।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसमूह से पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर जीतने की अपील की।