Ballia: शर्मानाथ अध्यक्ष, सुरेश मंत्री चुने गये, भविष्य की समस्याओं के लिये रहे सतर्क

Ballia: शर्मानाथ अध्यक्ष, सुरेश मंत्री चुने गये, भविष्य की समस्याओं के लिये रहे सतर्क

Ballia: शर्मानाथ अध्यक्ष, सुरेश मंत्री चुने गये, भविष्य की समस्याओं के लिये रहे सतर्क

शर्मानाथ अध्यक्ष, सुरेश मंत्री चुने गये, भविष्य की समस्याओं के लिये रहे सतर्क

बांसडीह (बलिया)। विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन    बांसडीह ब्लाक का अधिवेशन/चुनाव शुक्रवार को बांसडीह इण्टर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उदघाटन मुख्यातिथि गोपाल पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यतिथि गोपाल पाठक ने कहा कि जब जब शिक्षक हितों और सम्मान की बात आई है तब तब विशिष्ट .बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ही संघर्ष  किया है। इतना ही नहीं एसोसिएशन का आविर्भाव संघर्षों से ही हुआ है। वेलफेयर जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम चौबे ने कहा कि हर शिक्षक समस्या के समाधान के लिये हम संकल्पित हैं । आने वाला समय हमारे लिये अनेक चुनौतियों को लेकर आने वाला है और हमे हर चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना है।  संरक्षक अरुण  सिंह ने कहा कि बांसडीह  की हर  समस्या हम तक पहुंचाये उसका हर हाल में समाधान किया जायेगा ।
अधिवेशन में बांसडीह ब्लाक अध्यक्ष शर्मानाथ यादव, मंत्री सुरेश  वर्मा  वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी,उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ,बसंदीप सिंह, बालेश्वर बर्मा और प्रियंका पाठक संगठन मंत्री प्रशांत दुबे, अभयनरायन ,शैलेन्द्र प्रसाद, दानिश आजाद अंसारी संयुक्त मंत्री के पद पर पुष्प सिंह, छट्ठु राम और जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार गुप्ता, आदि सवसम्मति से चुने गये। 
अधिवेशन में  अवनीश सिंह, अनिल सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, जनार्दन दूबे, ओमकारनाथ पांडेय,संतोष दुबे,मनीष सिंह,विनय कुमार,अंकित कुमार चौबे,अनूप कुमार उपाध्याय,नित्यानंद पांडेय,राजेन्द्र तिवारी,हरिनाथ राम,उपेंद्र सिंह,सत्य पांडेय,सत्यनरायन राम,मालती सिंह,सुनन्दा पांडेय,कमलेश यादव ,प्रियंका सिंह आदि थे।