Ballia: शौच करने गयी विवाहिता को मारी गोली, हालत गंभीर

Ballia: शौच करने गयी विवाहिता को मारी गोली, हालत गंभीर

Ballia: शौच करने गयी विवाहिता को मारी गोली, हालत गंभीर

शौच करने गयी विवाहिता को मारी गोली, हालत गंभीर

रसड़ा (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा (जाम) गांव में एक विवाहिता की अज्ञात हमलावरों ने रविवार की देर रात गोली मार दी। घायल विवाहिता को गम्भीर स्थिति में सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सको ने विवाहिता की गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रोफर कर दिया।
बताया जाता है की सबिता राजभर (35साल) पत्नी हरिश्चंद्र राजभर रविवार की रात को शौच करने गयी थी, जब वह वापस लौट रही थी किसी ने पीछे से गोली मार दी। जिससे वह वही गिर पड़ी। विवाहिता को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया । बताया जाता है महिला का पति हरिश्चन्द्र राजभर शिक्षा क्षेत्र मुरलीछ्परा, प्राथमिक विद्यालय चक्की चाँदीयर में सहायक अध्यापक है। घटना के पीछे का कारण ज्ञात नही हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कार्यवाही में जुट गयी है। घायल सविता के देवर मनीष राजभर ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।