Ballia: बांसडीह में सुनील, रेवती में जय श्री ने पहना विजय का ताज

Ballia: बांसडीह में सुनील, रेवती में जय श्री ने पहना विजय का ताज

Ballia: बांसडीह में सुनील, रेवती में जय श्री ने पहना विजय का ताज
बांसडीह में सुनील, रेवती में जय श्री ने पहना विजय का ताज
बांसडीह (बलिया)। नगर पंचायत बांसडीह के शनिवार को बांसडीह इंटर कालेज में चल रही मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी सुनील सिंह प्रथम चक्र में निर्दल प्रत्याशी धीरेन्द्र बहादुर सिंह से  कुछ मतों से पीछे चल रहे थे,  लेकिन दूसरे चक्र में 38 मतों से आगे हो गये। तीसरे चक्र में सुनील सिंह लगभग तीन सौ मतों से आगे हो गये। मतगणना के दौरान तीसरे चक्र में आपस में एजेंट व प्रत्याशियों के बीच जमकर वाद विवाद हुआ। मौक़े पर पंहुचे एसडीएम राजेश गुप्ता व सीओ बांसडीह एस एन वैश्य ने समझा कर शांत कराया। अंतिम चक्र में सुनील सिंह ने जमकर बढ़त बनाई और 763 मतो के अंतर से चुनाव जीत गए। बांसडीह विधानसभा के चार नगर पंचायतों के बांसडीह में सुनील सिंह, मनियर में सपा प्रत्याशी रीतू देवी, व सहतवार में निर्देंल सरिता सिंह की जीत के बाद रेवती में निर्दल प्रत्याशी जयश्री पाण्डेय की जीत ने मतगणना स्थल पर अलग माहौल बना दिया।पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, सुशील पाण्डेय, नन्दलाल यादव, ने सुनील सिंह को बधाई दी है।