Ballia: रूपए लूटने में असफल बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को मारा चाकू, हवा में फायर भी किया

Ballia: रूपए लूटने में असफल बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को मारा चाकू, हवा में फायर भी किया

Ballia: रूपए लूटने में असफल बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को मारा चाकू, हवा में फायर भी किया

रूपए लूटने में असफल बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मैनेजर को मारा चाकू, हवा में फायर भी किया

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह, सहतवार मार्ग पर शनिवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने रूपया लूटने में असफलता होने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर को चाकू मारकर  घायल कर दिया । हो हल्ला होने पर बदमाश फायरिंग करतें हुए  भाग गये।  घायल  पंप मैनेजर ने पुलिस को  घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने पंप मैनेजर की तहरीर पर हत्या के प्रयास व मारपीट में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।                                     
लक्ष्मण फिलिंग स्टेशन  पर केवरा गांव निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश सिंह पंप मैनेजर हैं ।   देर शाम आठ बजे के करीब पंप पर बिना नंबर की बाइक पर  दो युवक शाल से मुंह बांधकर पंहुचे तथा कर्मचारी से पेट्रोल देने को कहा। कर्मचारी ने बताया कि पेट्रोल नही है। इसके बाद वह दोनों वहां से चले गए। पांच मिनट बाद ही दोनों युवक पम्प पर वापस लौट आये।  बाइक चला रहा युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक पंप  आफिस में बैठकर हिसाब कर रहे जयप्रकाश सिंह के कांउटर  पर रूपया छिनने का प्रयास किया।  मैनेजर ने पैसे पहले ही कांउटर में डालकर लाक किया था। इस दौरान मैनेजर ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गुत्थमगुत्था होने पर बदमाश  जयप्रकाश की जांघ में चाकू मार दिया। जयप्रकाश सिंह के शोर पर पंप कर्मी व अन्य केबिन की तरफ दौड़े। बदमाश लोगों को देखकर  गालियां देते हुए हवा में तीन राउंड  हवाई फायरिंग किया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी और इसका फायदा उठाकर बाइक सवार वहां से बांसडीह की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की फुटेज देखा। रविवार की सुबह बलिया से पंहुची फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिया। मौके से पुलिस ने दो कारतूसों के खोखे के साथ एक जोड़ी बदमाश का चप्पल भी बरामद किया हैं। घटना के बाद पुलिस ने देर रात घायल जयप्रकाश का मेडिकल कराया और उनकी तहरीर पर एक नामजद समेत दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया की केवरा गांव के युवक प्रिंस मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है