Ballia: जिला अस्पताल में दो घंटे तक कामकाज बन्द, हड़कम्प

Ballia: जिला अस्पताल में दो घंटे तक कामकाज बन्द, हड़कम्प

Ballia: जिला अस्पताल में दो घंटे तक कामकाज बन्द, हड़कम्प

जिला अस्पताल में दो घंटे तक कामकाज बन्द, हड़कम्प

बलिया। जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह तब हड़कम्प मच गया जब अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अचानक हड़ताल पर चले गये। स्वास्थ्यकर्मी सीएमएस कक्ष के सामने जमा होकर और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए और कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल को समाप्त कराया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौटे।
बताया जाता है कि बुधवार को ऑपरेशन थिएटर से ड्यूटी करने के बाद शाम को इमरजेंसी में पहुंचे वार्ड ब्वाय ओमप्रकाश के साथ अस्पताल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता की और उसे कोतवाली लेकर चले गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल सीएमएस डॉ एसके यादव को दी। आरोप है कि उन्होंने इसे गंभीरता से नही लिया। इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। जिसका नतीजा रहा कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही अस्पताल के सभी कर्मचारियों अपना-अपना काम बंद कर दिया और सीएमएस कक्ष के सामने जमा हो गए। नाराज कर्मचारी पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। कर्मचारियों के काम बन्द करने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची तत्काल सीओ सिटी अस्पताल पहुँच गये। कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों द्वारा तहरीर देने पर उन्होंने निष्पक्ष जांच करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौटे।