Ballia: विवाद समाप्त, जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों की जांच के बाद सुधार का आश्वाशन, काम पर लौटे कर्मचारी

Ballia: विवाद समाप्त, जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों की जांच के बाद सुधार का आश्वाशन, काम पर लौटे कर्मचारी

Ballia: विवाद समाप्त, जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों की जांच के बाद सुधार का आश्वाशन, काम पर लौटे कर्मचारी

विवाद समाप्त, जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों की जांच के बाद सुधार का आश्वाशन, काम पर लौटे कर्मचारी

बांसडीह, बलिया (पूर्वी क्रान्ति)। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को एसडीएम, चेयरमैन, कोतवाल व कर्मचारियों की बैठक हुई। बातचीत के बाद नगर में पांच दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर के वार्डों में साफ सफाई का कार्य शुरू किया।                                           एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। यदि उनकी कोई समस्या है तो तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। एसडीएम  ने नगर के सभी स्कूलों की प्रेरणा एप के साथ ही अधिकारियों से जांच कराकर व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने एसडीएम से नगर के बड़ी बाजार में स्थित संविलयन कन्या प्राथमिक विद्यालय की जांच कर अनियमित कार्यों पर कारवाई करने की मांग की साथ ही नगर पंचायत के सभी प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल की जांच कर मिड डे मील के साथ ही बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया। उन्होंने एसडीएम से नगर पंचायत में ईओ की व्यवस्था कराने की मांग किया जिससे कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो सके। कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। चेयरमैन सुनील सिंह के खिलाफ दर्ज़ मामले में भी प्रर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी। कोतवाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया की किसी का नाम मामले में बढ़ाया नहीं जायेगा।  हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था में तुरंत जुट गए तथा सफाई कार्य शुरू हो गया। बैठक में नगर पंचायत के सभी सभासद भी शामिल थे। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक अखिलेश यादव, कृष्णा वर्मा, छठठू चौहान,निखिल कुमार, मेंहीलाल, सूर्य प्रकाश सिंह पहाड़ी, सुरेश मिश्र, चंचल मिश्र, मनोज यादव, बृजेश तिवारी, नन्हें तिवारी, आदि थे।