Ballia: प्रधानाध्यापिका को धमकाना चेयरमैन को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

Ballia: प्रधानाध्यापिका को धमकाना चेयरमैन को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

Ballia: प्रधानाध्यापिका को धमकाना चेयरमैन को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

प्रधानाध्यापिका को धमकाना चेयरमैन को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

बांसडीह (बलिया)। कस्बे के बड़ी बाजार स्थित संविलयन कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  शीला सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार दिन बाद  शनिवार की रात में बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
पुलिस को दिए तहरीर में प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने तहरीर में  लिखा है कि विगत बुधवार को जब मैं विद्यालय में पठन पाठन में कार्य में संलग्न थी तभी मेरे विद्यालय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे आ गए तथा मेरे विद्यालय पर निरीक्षण कार्य कर रहे थे।  करीब साढ़े ग्यारह बजे आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बबलू,कृष्ण कुमार वर्मा, सभासद वार्ड नंबर 14,अरुण कुमार सिंह पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पूछा की यह विद्यालय किस वार्ड में है, खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुझसे पूछे जाने पर मैने बताया की विद्यालय वार्ड न0 पांच में है। इसी बात से वो भड़क गए और कहने लगे की कौन बताया है?मैने बताया की पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी चौरसिया जी ने बताया है। इसी पर मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी,विद्यालय के बच्चो,महिला सहायक अध्यापिकाओ, रसोइयो के समाने ही तत्कालीन बीईओ चौरसिया के नाम को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए कहने लगे की वो कौन होता है वार्ड को तय करने वाला,मैं वार्ड तय करूंगा। इस प्रकार मेरी कुर्सी बैठ कर (प्रधानाध्यापिका की कुर्सी पर बैठ कर)अभद्र भाषा एव गाली गलौज करने लगे। तथा सबको सबक सिखाने की धमकी देने लगे। इनके गाली गलौज और चीखने चिल्लाने  से सभी अध्यापक और बच्चे डर गए और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया। इनसे मेरी एव मेरे परिवार को जान माल का खतरा है। इस मामले पर कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है,जांच प्रभावी है।
वही चेयरमैन सुनील सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा नियम विरुद्ध  वार्ड 14 में स्थित विद्यालय का एमडीएम संचालन  वार्ड नं 5 के सभासद के साथ खाता खोलकर   किया जा रहा है।  शासनादेश के विपरित लगभग 250 छात्रों की संख्या पर  पांच रसोइयों की नियुक्ति की गयी है जो गलत हैं। सीएम को संबोधित पत्रक डीएम रविन्द्र कुमार को दिय है।