संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, महत्वपूर्ण अभिलेख जले
बलिया। नगर पंचायत रेवती के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थियों में आग लगने कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण अभिलेख के साथ ही फर्नीचर भी जल गये। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।
कार्यालय में आग लगने की जानकारी उस समय हुई जब एक सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिये शनिवार की सुबह कार्यालय पहुँचा। कार्यालय का कमरा धुआं से भरा हुआ था। बताया जाता है कि सफाई कर्मी ने एक अन्य कर्मचारी को आवाज देकर बुलाया और दोनो ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक लकड़ी के अलमारी पर रखे महत्वपूर्ण अभिलेख व कुर्सी जल चुका था। आग लगने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।