बलिया में बीस फिट हवा में उड़ गया गैस सिलेण्डर, पुलिड संग ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत

(राजीव चतुर्वेदी)
बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्दी भदवरिया टोला के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से आग लग गयी। इसमे 12 लोगो के आशियाने सहित उसमे रखा सभी सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
हल्दी भदवरिया टोला के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की शाम रामाशंकर राम की पत्नी अंजू देवी अपने रिहायसी झोपड़ी में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर से रिसाव होने के साथ आग  लग गयी। जब तक सिलेण्डर आग का गोला बन चुका था। जब वह फटा तो लगभग 20 फिट ऊपर उड़ गया। वही आग ने प्रकाश राम, तूफानी राम, दयाशंकर राम, गुड्डू राम पुत्रगण परशुराम राम, कमलेश राम, रामाशंकर राम, पिंटू राम पुत्रगण गुल्ली राम, बलिराम, गुल्ली पुत्रगण फुलवारी राम, मंटू राम, चंचल राम पुत्रगण बलिराम , कमलादेवी पत्नी स्व० परशुराम राम सहित दर्जन भर लोगो के रिहायसी झोपड़ी तथा उसमें रखा, अनाज, साइकिल, पंखे, कपड़े, बर्तन, चारपाई, चौकी, बक्से व उसमे रखे सारे समान जल कर राख हो ये। सूचना मिलते हल्दी पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी।  स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया।