बलिया को मिले पांच नये आयुर्वेद डॉक्टर

बलिया को मिले पांच नये आयुर्वेद डॉक्टर

बलिया को मिले पांच नये आयुर्वेद डॉक्टर
बलिया को मिले पांच नये आयुर्वेद डॉक्टर
बलिया। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ ने प्रदेश में 113 चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण जनहित में किया है। 30 जून को जारी स्थानांतरण आदेश में बलिया पांच नये आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी मिले है। इसमे चिकित्सक दम्पति समेत तीन महिला व दो पुरुष चिकित्सक है। इनमें डॉ अनीता सिंह पत्नी सुभाष सिंह रावत को बरेली से आयुर्वेद अस्पताल बांसडीह,  डॉ मनोज कुमार आर्य पुत्र प्यारेलाल आर्या को बरेली से आयुर्वेद अस्पताल शिवपुर दियर, डॉ मीनाक्षी आर्य पत्नी मनोज कुमार आर्य को बरेली से आयुर्वेद अस्पताल भृगुआश्रम,  डॉ. शिव दुलार यादव पुत्र बैजनाथ यादव को गाजीपुर से मुरली छपरा व अनिल कुमार पुत्र श्यामदेव राम  गाजीपुर से आयुर्वेद अस्पताल बैरिया के लिए हुआ है।