Ballia: डीएम के निरीक्षण में खुली अस्पताल की पोल, 12 कर्मचारियों का रोका वेतन

Ballia: डीएम के निरीक्षण में खुली अस्पताल की पोल, 12 कर्मचारियों का रोका वेतन

Ballia: डीएम के निरीक्षण में खुली अस्पताल की पोल, 12 कर्मचारियों का रोका वेतन
डीएम के निरीक्षण में खुली अस्पताल की पोल, 12 कर्मचारियों का रोका वेतन
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
रसड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई प्रकार के सामान अत्यन्त अव्यवस्थित स्थिति में मिले और काफी गन्दगी पायी गई उस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने  विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सहित सामानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का जनरेटर भी खराब पाया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा की उपर्युक्त स्थिति कदापि सन्तोषजनक नहीं है। साथ ही जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति में सुधार लाने और सभी चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि  सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति में सुधार लाये जाने हेतु कोई प्रयास नहीं किया गया है। यह स्थिति घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करायें। अन्यथा आपका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का कक्ष बन्द था एवं वे अनुपस्थित थे। बाद में निरीक्षण के दौरान वे उपस्थित हुए। निरीक्षण के समय  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित समस्त कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने औरसन्तोषजनक पाये जाने की स्थिति में ही इनका वेतन आहरित करने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में एआरवी एवं एएसवी रजिस्टर देखा  जो अद्यावधिक नहीं था । पूछने पर बताया गया कि घर के फ्रीज में इन्जेक्शन रखा जाता हैं। इसके अतिरिक्त एएसवी भी खुले में रखा पाया गया। साथ ही दोनों स्थितियॉ अत्यन्त आपत्तिजनक है। अधीक्षक द्वारा घोर लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाई के निर्देश दिए।  अनुपस्थित कर्मचारियों में श्रीमती सुमन देवी चिकित्सा कर्मचारी, श्रीमती नीतू राय वार्ड आया, श्रीमती विजयंती देवी एएनएम,  अजय कुमार सिंह एएनएम,  अनिल कुमार सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक, पंकज कुमार राय फार्मासिस्ट,  फिरोज अहमद फार्मासिस्ट,  अजय कुमार भारती नेत्र परीक्षण अधिकारी,  शैलेश कुमार सिंह चीफ फार्मासिस्ट, श्रीमती कुमुलता राय स्टाफ नर्स, श्रीमती डॉक्टर प्रियंका राय चिकित्साधिकारी एवं श्रीमती कुसुम देवी स्वास्थ्य निरीक्षक।