Ballia: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल दो हालत गंभीर

Ballia: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल दो हालत गंभीर

Ballia: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल दो हालत गंभीर

जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल दो हालत गंभीर

सहतवार (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें पाँच लोग घायल हो गये। जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। इस बारे में सीओ बाँसडीह से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच चल रही है। 
            बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी  सुभाष सिंह और दूसरे पक्ष के शिव बहादुर सिंह का जमीनी का विवाद लगभग वर्षों से चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष सहतवार थाने गये थे। दोनों पक्षों को स्वतंत्र प्रभार  पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने दोनों पक्षों को आश्वासन देकर घर जाने की बात कही और  कहा कि आप दोनों पक्ष अपने गांव चले हम पुलिस को भेज रहे हैं । जब दोनों पक्ष अपने गांव गए तो बीच मे ही दोनों पक्षों में आपस में तू-तू मैं-मैं होने लगा। देखते देखते लाठी-डंडे पत्थर चलने लगे । जिसमें एक पक्ष के शिव बहादुर सिंह (55 साल) पुत्र राम जी सिंह व विजय बहादुर सिंह (50 साल) घायल हो गए। दूसरे तरफ के बड़े लाल (25 साल), छोटेलाल (22 साल) व नेहा चोटे आती है।
आस पास के लोगों ने गम्भीर रूप से घायलों हास्पिटल पहुँचाया। डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया। वही। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बासडीह मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।