6 को बलिया आयेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक

बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवम्बर को बलिया ‌ आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर बुधवार  को भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।  बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री जी चन्द्रशेखर उद्यान में बने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखरजी की मूर्ति का अनावरण और सभा को सम्बोधित करेंगे। 
श्री साहू ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि  विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे उसके लिए हर विधानसभा में एक बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाय।   इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, रामजी सिंह, मनोरमा गुप्ता ,विजय बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, रंजना राय ,प्रयाग चौहान ,कृष्णा पांडे, संतोष सिंह, अरुण सिंह ,देव नंदन राजभर ,सत्येंद्र सिंह , देवब्रत दुबे, सत्यवीर सिंह , आदि लोग मौजूद रहे