Ballia: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, एक गंभीर रूप से घायल

Ballia: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, एक गंभीर रूप से घायल

Ballia: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, एक गंभीर रूप से घायल

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर गांव के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में मां-बाप का इकलौता चिराग बुझ गया। वही उसका मित्र गम्भीर से घायल हो गया। जिसे स्थानीय स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख घायल को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कमतैला गांव निवासी अंकित कुशवाहा (16 साल) व उसका मित्र महराजपुर गांव निवासी राजीव चौहान (16 साल) बाइक से रसड़ा जा रहे थे । बाइक अंकित चला रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे महराजपुर गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे अंकित की।मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इसका मित्र राजीव गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की मदद से घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मऊ ले गए। घटना के बाद भाग रहे डेहरी निवासी चालक उमाशंकर राजभर को पिकअप सहित पकड़कर पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोते-रोत बुरा हाल हो गया।