Ballia: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, बहन ने कराई दो भाईयों पर केस

Ballia: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, बहन ने कराई दो भाईयों पर केस

Ballia: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, बहन ने कराई दो भाईयों पर केस

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, बहन ने कराई दो भाईयों पर केस

गड़वार (बलिया)। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की देर रात्रि कुछ लॉगों ने घुस कर एक वृद्ध महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली चलने ने कस्बे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने महिला की बेटी की तहरीर पर दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया  है।
जानकारी के अनुसार गड़वार कस्बा की रहने वाली  वहिदा खातून (65 साल) ने अपनी दुकान गांव के ही एक व्यक्ति को किराये पर दिया है। अब वह दुकान खाली कराना चाह रही थीं। इसको लेकर विवाद शुरु हो गया था। महिला की पुत्री जमीला खातून ने पुलिस को बताया है कि किरायेदार नेसार अंसारी व मेराज अंसारी आधी रात को छत के रास्ते घर में घुस गये और मेरी मां को गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।