Ballia: 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, हर दिन होंगे कार्यक्रम

Ballia: 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, हर दिन होंगे कार्यक्रम

Ballia: 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, हर दिन होंगे कार्यक्रम

2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, हर दिन होंगे कार्यक्रम

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। जिसमे सेवा पखवारा 10 सितंबर से 2 अक्टूबर को तैयारियों पर चर्चा की गई ।
 मुख्यातिथि विजय बहादुर दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है आप कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज अपनी पार्टी विश्व की सबसे बडी कार्यकर्ताओ की पार्टी बन कर अपने ईमानदार कार्यशैली पर विश्व पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा हुआ है। जिला प्रभारी ने सेवा कार्यक्रमों की घोषणा की। 
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सेवा के भाव को लेकर ही भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ है। जिला प्रभारी ने बताया कि रक्तदान शिविर 17, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 18 ,मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी 19, स्वच्छता अभियान बीस व एक्कीस, जल ही जीवन कार्यक्रम 22, लोकल फॉर वोकल 23, कृत्रिम उपकरण वितरण 24, दीनदयाल जन मन की बात 25, विविधता में एकता 26 ,शुभकामना 27,प्रबुद्ध जन सम्मेलन 28,कोवीड टीका करण 29,टीवी मुक्त राष्ट्र 30‌सितम्बर तथा 1 अक्टूबर को पौधारोपण व दो को गांधी जन्मदिन तथा खादी की खरीद जागरूकता अभियान के कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद शंकर दुबे,सुनीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा,आलोक शुक्ला,रंजना राय,अरुण सिंह,राजीव मोहन चौधरी, संतोष पाण्डेय, छट्ठू राम,सत्येंद्र सिंह,अश्वनी सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, संजीव सिंह, संतोष गुप्ता,सेतुनाथ गुप्ता,देवब्रत दूबे, लिटिल,,मुंजी गोंड, संतोष पाण्डेय, जावेद कमर खान,नीतू पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।