
भोला पाण्डेय में बलिया के बागी तेवर थे
बलिया । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव व पूर्व विधायक डा भोला पाण्डेय की स्मृति में सोमवार को टाउन हाल में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में नेताओं व आमलोगों ने डा पाण्डेय के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया। कार्यक्रम में नेताओं ने समाज हित में किये गये उनके कार्यो को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा ने कहा कि डा भोला पाण्डेय राष्ट्रीय स्तर पर राजनैतिक व्यक्तित्व के विरले नेता थे। डा पाण्डेय संबंधों का निर्वहन करते हुए हमेशा गरीब, असहाय तथा समाज के उपेक्षित लोगों की मदद करते थे। पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि भोला पाण्डेय बलिया के बागी तेवर के जांबाज नेता थे।
विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा की भोला पाण्डेय अपने संबंधों में कभी भी दल पार्टी का भेद भाव नहीं करते थे। विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भोला पाण्डेय का व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए सम्मोहक था तथा नौजवान उनसे सहज ही जुड़ जाते थे। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा की भोला पाण्डेय ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डा पाण्डेय कांग्रेस पार्टी व अपने कार्यकर्ता के लिए आजीवन सर्मपित रहें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भोला पाण्डेय जनपद के विकास पुरुष थे उन्होंने बैरिया क्षेत्र में लम्बा विकास श्रृंखला स्थापित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भगवान पाठक, सुधीर राय, ब्यास जी गोंड, विनोद शंकर दूबे, चेयरमैन संतलाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, नागेन्द्र पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, जर्नादन राय, राजीव उपाध्याय, यशपाल सिंह, प्रभात सिंह, विश्राम यादवए बब्बन सिंह रघुवंशी, जितेन्द्र तिवारी, सियाराम यादव, राजनाथ पाण्डेय, शम्भू नाथ तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, बृजेश सिंह गाट, अखिलेश राय, दिनेश पाठक, विजन चौबे, विनय तिवारी, आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानी रामविचार पाण्डेय व संचालन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे व संतोष चौबे चुन्नू ने किया।
Tags
Related News

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll

Comment