Ballia: एक के बाद एक बाइक में टक्कर मारने के बाद पलटी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल
बलिया। बांसडीह, मनियर मार्ग पर पाण्डेय के पोखरा के पास होली की देर रात बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों को टक्कर मार दिया। घटना के बाद बोलेरो बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। हादसा में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मनियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बांसडीह से मनियर की ओर जा रहें एक बाइक को टक्कर मार दिया, फिर दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर बोलेरो पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क हादसा में कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी बाइक सवार 19 वर्षीय नीरज गोंड की मौके पर ही मौत हो गई साथ में पीछे बैठे कैथवली निवासी 22 वर्षीय आकाश गोंड घायल हो गया। दूसरी बाइक पर मनियर की ओर जा रहे बैरिया कस्बा निवासी 41 वर्षीय राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने घायलों को सीएचसी पंहुचाया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी दोनों घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जा में लेकर मामले की जांच कर रही है। बोलेरो सवार चालक व अन्य बोलेरो पलटने के बाद फरार हो गए। घटना से कैथवली गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Tags
Related News
Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
