• Today: November 04, 2026

बलिया में असलहे के बल पर बदमाशों सीएसपी संचालक से लुटा 1.52 लाख

04 October, 2024
1640

बलिया में असलहे के बल पर बदमाशों सीएसपी संचालक से लुटा 1.52 लाख

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी नहर के पास रास्ते में तीन बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से असलहे के बल पर एक लाख बावन हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी सीएसपी संचालक ने उभांव पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी चकमहमूद पो०- जिऊतपुरा ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर बताया कि

हल्दी रामपुर में ग्राहक सर्विस पवाइन्ट चलता हूं। गुरूवार की शाम लभभग 5 बजकर 10 मीनट पर शाखा बन्द करके अपने घर जा रहा है। रास्ते में भीटा भुवारी नहर के पास रास्ते में 3 बदमाशों नें मेरी बाइक को रोक ली। मेरे सिर पर बन्दूक लगा के मेरे पीठू बैग को छीन लिये। बैग में एक लाख बावन हजार रूपया नगद था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी। उभांव थानाध्यक्ष नेबताया की मामला संज्ञान में है प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


Tags