Ballia: दिवंगत सदस्य के परिवार को 8 से 10 लाख की मदद करेगी संस्था
बलिया। सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) एक बार फिर मानवीय पहल के तहत दिवंगत सदस्य के परिवार को आर्थिक सहयोग करने जा रही है। संस्था के अनुसार केवल पंजीकरण और लॉकिंग पीरियड पूरा होने के आधार पर यह सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जनपद के देवरियाकला (खोरीपाकड़) निवासी शत्रुध्न कुमार 26 फरवरी 2025 को गठित एनएससीटी से तीन अप्रैल 2025 को जुड़े गए थे। अक्टूबर 2025 में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। उस समय तक 50 रुपये का वार्षिक व्यवस्था शुल्क अनिवार्य नहीं था। उनके जीवित रहते किसी प्रकार का अंशदान भी संस्था ने नहीं कराया गया था। छह माह का लॉकिंग पीरियड पूर्ण होने के बाद मृत्यु के आधार संस्था ने उनके परिवार की सहायता का निर्णय लिया है।
एक मार्च को जारी होगा नॉमिनी का अकाउंट नंबर
एनएससीटी के प्रमुख विवेकानंद ने बताया कि एक मार्च को दिवंगत सदस्य की नॉमिनी (पत्नी) सुनैना का बैंक अकाउंट नंबर सोशल मीडिय के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके बाद एक से 15 मार्च तक संस्था से जुड़े पूरे प्रदेश के सदस्य 50–50 रुपये का अंशदान सीधे खाते में करेंगे। सामूहिक योगदान से 8 से 10 लाख रुपये की सहायता धनराशि प्रभावित परिवार को मिलने की उम्मीद है।
आम जनमानस के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
संस्था के सह संस्थापक संजीव रजक ने बताया कि एनएससीटी का उद्देश्य सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक व नैतिक समर्थन उपलब्ध कराना है। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे अंशदान मिलकर किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकता है। संस्था से शिक्षा विभाग के कार्मिकों को छोड़कर पत्रकार, वकील, डाक्टर, इंजीनियर व्यापारी, सरकारी व गैर सरकारी अधिकार-कर्मचारी, किसान, मजदूर, छात्र, गृहणी आदि कोई भी जुड़ सकता है।
बलिया में सदस्यों की संख्या डेढ़ हजार से अधिक
संस्था के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 31 हजार से अधिक लोग एनएससीटी के सदस्य है। इसमें जिले के सदस्यों की संख्या 1500 से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था प्रमुख के निर्देश पर 25 फरवरी को जिला इकाई स्व. शत्रुध्न के घर जायेगी। वहां स्थलीय सत्यापन के साथ ही उनकी पत्नी का अकाउंट नंबर व अन्य कागजात प्राप्त करेगी।
Tags
Related News
Ballia: लम्बित पेन्शन मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन एसडीएम व एक बीडीओ का रोका वेतन
Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर वाहनों की शहर में नो एंट्री, पार्किंग की है पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: ददरी मेला के व्यापारियों व दुकानदारों के लिए बना शिकायत प्रकोष्ठ, करेगा 24 घंटे काम
Ballia: एसपी की बड़ी कार्रवाई, कार्य में शिथिलता बरतने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज निलम्बित
Ballia :जिला चिकित्सालय में तैनात अस्थिरोग विशेषज्ञ डा0 गौरव राय को शासन ने किया निलंबित
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: बाढ़ से कटे एनएचन 31 व प्रभावित गांवो का डीएम-एसपी ने नाव से किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: डीएम ने कराया छह सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण, 19 डॉक्टर सहित 125 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर
Ballia: जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक व दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Ballia: BSA के आदेश से खण्ड शिक्षा अधिकारियों में हडकम्प, अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की शामत
Ballia: पर्यटन विभाग करेगा चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन एयर थियेटर समेत कई निर्माण, हुआ शुभारम्भ
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, फोर्स की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: महाबीरी झण्डा जुलूस के दिन वाहन से निकल रहे है संशोधित रुट डायवर्जन की जानकारी कर ले
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
