• Today: February 28, 2026

Ballia: कम्पनी की वास्तविक शक्ति है अभिकर्ता - अंकित

Ballia: कम्पनी की वास्तविक शक्ति है अभिकर्ता - अंकित

बलिया :  एलआईसी के अभिकर्ताओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और उन्हें प्रोत्सहित के के उद्देश्य सें एक होटल में शनिवार को मीटिंग आयोजित हुई। जिसमे  विकास अधिकारी अंकित सिंह ने अभिकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर एल आई सी के ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर पंकज पाठक ने भी अपने-अपने उत्साहबर्धन विचारों से अभिकर्ताओं को अवगत कराया। विकास अधिकारी ने कहा की अभिकर्ता ही एलआईसी कम्पनी के वास्तविक शक्ति है।

इस मौके पर विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह व ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी ने टीम के अभिकर्ताओं को मेडल व अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एल आई सी का गीत गाकर किया गया। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।   संचालन रजनीकांत पाठक ने किया। 

Tags