
बगैर प्रोटोकाल के मुख्यमन्त्री पहुंचे केतकी के घर, दही, हलवा व खीर का लिया स्वाद
बांसडीह (बलिया)। नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में अपने सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैरीटार गांव स्थित विधायक केतकी सिंह के आवास पर गये । शुक्रवार को दिन में ढ़ाई बजे विधायक आवास पंहुचे मुख्यमंत्री ने विधायक के घर की गाय का जमाया गया दही, सहतवार का बना गाजर का हलवा खाया। विधायक केतकी सिंह ने बताया की घर पर बना कोदों व सावां का खीर व आलू तथा लौकी की पकौड़ी भी योगी आदित्यनाथ ने खाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केतकी सिंह की चचिया सास निशा देवी व ससुर विश्राम सिंह के साथ ही उनके पति शांत स्वरूप उर्फ गुड्डू सिंह से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग बातचीत किया। घर पर केतकी सिंह की बहन, बुआ तथा बेरूआरबारी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह से भी बातचीत किया। केतकी सिंह ने बताया कि घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा की नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन अब तक का प्रदेश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ हैं। मुख्यमंत्री को घर पर खाना खिलाने के लिए परिवार के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता शैलू गोड़, मुन्ना गुप्ता व धीरेन्द्र सिंह रहें।
Tags
Related News

राजनीति
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll
क्या मेसी दिला पाएंगे चैंपियनशिप ट्रॉफी?

Comment