• Today: July 07, 2025

शिक्षक पुत्र का कुआं में गिरने से मौत, चेयरमैन और शिक्षकों ने व्यक्त किया शोक

शिक्षक  पुत्र का कुआं में गिरने  से  मौत, चेयरमैन और शिक्षकों ने व्यक्त किया शोक

बांसडीह (बलिया)।  कस्बें के उत्तर टोला मुहल्ला में शुक्रवार की दोपहर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंम्बर 2 के  प्रधानाध्यापक के के सिंह के 19 वर्षीय पुत्र गोरख सिंह का कुंआ में गिरने से असामयिक मौत हो गयी। गोरख घर के पास ही स्थित कुंआ में दोपहर अंसुतलित होकर गिर गया वह तैरना नहीं जानता था। परिवार के लोगो को घटना की जानकारी काफी देर के बाद  हुई। जब तक उसे कुंआ से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। उत्तर टोला स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार किया गया। घर पर पंहुचे चेयरमैन सुनील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, एहशानुल हक, अजीत सिंह, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Tags

Comment