
शिक्षक मंगला प्रसाद का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बलिया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसपार बहोरवा पर तैनात सहायक अध्यापक मंगला प्रसाद यादव (52 साल) का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सीयर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसपार बहोरवा में तैनात बेल्थरारोड से सटे भदौरा तरछापार के मूल निवासी मंगला यादव भिंडकुंड मार्ग पर नया मकान बनाकर रहते थे। बताया जा रहा है कि वे कर्नाटका में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अपने पुत्र को फ्लाइट पकड़वाने के लिए किसी ट्रेन से गोरखपुर गए थे।गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी, जहां से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, शिक्षा जगत में स्तब्ध रह गया। विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष डॉ.घनश्याम चौबे, मंत्री धीरज राय, अरुण सिंह व अवनीश सिंह ने मंगला प्रसाद यादव को शिक्षकों का सच्चा हितैषी बताया है। कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वहीं, सीयर ब्लॉक के अध्यक्ष परशुराम यादव, मंत्री जितेंद्र वर्मा सहित अनिल सिंह, अंगद प्रसाद, प्रवीण कुमार पांडेय, रमेश प्रसाद, सत्यभामा, संतोष तिवारी, कल्पनाथ, आशीष वर्मा, अमरेश कुमार, राजेश कुमार, रामायण, राजेश यादव, अमित कुमार गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, रामप्रवेश मौर्य, रामवलम्ब यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शान्ति व शोकसंतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Tags
Related News

राजनीति
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll
क्या मेसी दिला पाएंगे चैंपियनशिप ट्रॉफी?

Comment