• Today: September 20, 2026

6 साल की मासूम के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

6 साल की मासूम के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

नरही (बलिया)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।   पीड़िता की मां नरही थाने पर नामजद तहरीर दी।  तहरीर मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी को हिरासत में ले  लिया। 
बताया जाता है कि छह साल की बच्ची  परिवार के सदस्यों के साथ सब्जी के खेत में गयी हुई थी। इसीबीच गांव का एक युवक उसे  बहला-फुसलाकर ट्यूबल पर ले गया और उसके  साथ दुराचार किया। किसी प्रकार लड़की वहां से निकलकर घर पहुंचीकर परिजनों को पूरी बात बताई। यह सुनकर हतप्रभ परिजन  लड़की को लेकर थाने नरही थाने पहुंचे घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए लिखित तहरीर दी। 
 एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नाबालिक बालिका का मेडिकल के लिए भेजा गया।  जिस व्यक्ति के खिलाप तहरीर प्राप्त हुई थी उसके खिलाफ समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags