• Today: July 07, 2025

पाकिस्तान का राग अलापने वालों को योगी ने दी चेतावनी

पाकिस्तान का राग अलापने वालों को योगी ने दी चेतावनी

मनियर (बलिया)।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस व सपा का बेमेल गठबंधन तुष्टिकरण की नीति पर चलते हुए देश में सरिया कानून लागू कराना चाहता है। वे शनिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर इंटर कालेज के मैदान में सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के सर्मथन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहें थे।    
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि , अबकी बार चार सौ पार का नारा गूंजा रहा है , यह सुनकर कांग्रेस व सपा की हालत खराब हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि हमने बदलते व विकसित भारत को देखा है । देश में विकास के परिवर्तन का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहें हैं। पहले की सरकार में भ्रष्टाचार के साथ बम विस्फोट होते थे। भाजपा की सरकार ने देश से आंतकवाद, नक्सलवाद, की समस्या समाप्त किया है। उन्होंने पाकिस्तान का राग अलापने वाले कांग्रेस व सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत कभी किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। पाकिस्तान में 23 करोड़ की आबादी भूख से आपस में जंग लड़ रही हैं यहां भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में फोरलेन, सिक्स लेन की सड़क, एक्सप्रेस-वे, एम्स, आईआईएम, आईआईटी,, वंदेभारत ट्रेन, हर घर नल से लोगों को शुद्ध पानी आदि सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य हो रहें हैं। देश में 12 करोड़ किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ उज्जवला योजना, 4 करोड़ आवास के साथ ही लोगों को सम्मान, सुरक्षा, गरीब कल्याण आदि कार्य किया गया है।उत्तर प्रदेश में हमनें व्यवस्था की है कि होली और दीपावली पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो को एक-एक सिलेंडर फ्री में दिए जायेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामभक्तो पर गोलियां चलाने वाले कांग्रेस व सपा गठबंधन कभी भी राम मंदिर बनने नहीं देते। आज अयोध्या में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा मिलकर चुनाव में लड़ रहें हैं जीतेंगे तो देश को जमकर लूटेंगे तथा हारेंगे तो एक दूसरे पर आरोप लगाकर टूटेंगे। यह मुस्लिम को आरक्षण देने की बात करतें हैं। झूठ बोल रहे हैं की संविधान ख़तरे में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही महिला कल्याण की योजना से लाभान्वित कर रही हैं। इस मौके पर सांसद रविन्दर कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, शिवशंकर चौहान, धनंजय कन्नौजिया, विनोद शंकर दूबे, छठठू राम, गोपाल सिंह, पप्पू सिंह,शेतांशु गुप्ता, बलिराम उपाध्याय, नकुल चौबे, आदि थे

Tags

Comment