
भीषण सड़क दुर्घटना में पढ़ने जा रहे 6 बच्चों समेत 10 घायल, चीख पुकार सुनकर ग्रामीण
बांसडीह (बांसडीह)। बांसडीह मनियर मार्ग पर शनिवार की सुबह भारी बरसात के बीच पाण्डेय के पोखरा के आगे पेट्रोल पंप के सामने मनियर की ओर से आ रही टेम्पो व बांसडीह की ओर से जा रही बाइक में आमने सामने भिड़त हो गयी। घटना में पांच बच्चों सहित दस घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को पीएचसी ले गये, जहां कोई भी डाक्टर नहीं रहने पर पांच गम्भीर घायलों को लेकर परिजन जिला अस्पताल चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे मनियर की ओर से स्कूल जाने वाले आधा दर्जन बच्चों व सवारियों से भरी टेम्पो बांसडीह की ओर जा रही थी। बांसडीह की ओर से जा रहे बाइक भिड़ंत हो गयी जिससे टेम्पो पलट गया। टेम्पो में बांसडीह पढ़ने के लिए आ रहे छः बच्चे तीन महिलाएं एव एक पुरूष तथा बाइक सवार दो युवक घायल हो गये।घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगो ने पीएचसी पहुचाया। घटना से कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायलों में बाइक सवार मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी 22 वर्षीय कृष्ण कुमार ,व 20 वर्षीय नीरज कुमार तथा टेम्पो में सवार बांसडीह क्षेत्र के गौरी शाहपुर निवासी 12 वर्षीय निशु वर्मा , मनियर निवासी 30 वर्षीय शीला देवी व 31 वषींय सोनी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही सामान्य रुप से घायलों 10 वर्षीय राज मौर्य , 30 वर्षीय आरती देवी , 11 वर्षीय बादल , 60 वर्षीय भरत सभी निवासी सहतवार, तथा मनियर के धसका निवासी 11 वर्षीय पुरुषोत्तम राजभर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।घायल सभी बच्चे मनियर से आ रही टेम्पो में बांसडीह स्थित एक निजी कोचिंग में पढ़ने के लिये आ रहे थे। वही टेम्पो सवार महिलाएं मनियर से बांसडीह आ रही थी।
Tags
Related News

राजनीति
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll
क्या मेसी दिला पाएंगे चैंपियनशिप ट्रॉफी?

Comment