• Today: May 22, 2025

युवक की हत्या के आरोप में पिता व पुत्री गिरफ्तार

युवक की हत्या के आरोप में पिता व पुत्री गिरफ्तार

बलिया। गड़वार कस्बे में स्थित एक मैरेज हाल में बीते 20 फरवरी को गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव निवासी सुमित यादव (19साल) के मिले शव के वांछित आरोपी पिता व पुत्री को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि युवक के शव मिलने से नाराज लोगों ने गड़वार तिमुहानी पर चक्का जाम कर दिया था। जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मु0अ0सं0- 27/24 धारा 302 भादवि के तहत
राजेश गुप्ता पुत्र अक्षयलाल गुप्त व खुशी गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता निवासीगण कस्बा गड़वार थाना गड़वार बलिया के पंजीकृत किया गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने वांछित हनुमान मंदिर तिराहा फेफना बलिया मोड़  राजेश गुप्ता पुत्र अक्षयलाल गुप्ता व खुशी गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता निवासीगण कस्बा गड़वार गुरुवार की सुबह समय करीब 09.25 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Comment