
एंटी करप्शन टीम ने 2.5 लाख के रिश्वत के साथ सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
बलिया। एंटी करप्शन आजमगढ़ की टीम ने न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय पुत्र उदयनारायन राय को 2.5 लाख रुपया के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राजेश सहायक चकबन्दी अधिकारी, सिकन्दरपुर के कार्यालय में सम्प्रति चतर्थ श्रेणी कर्मचारी है। गिरफ्तार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बयानों के अनुसार उक्त घटना में ललित कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया सिकन्दरपुर के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक श्याम बाबू (ट्रैप टीम प्रभारी) भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी भ्र०नि० सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक कैलाश चन्द्र भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी ओमकार सिंह यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी विकास कुमार जायसवाल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी आनन्द कुमार यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी अमित सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी मुकेश कुमार पटेल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी पंकज सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आ०चा0 जितेन्द्र कुमार भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़ व आ०चा0 अरविन्द यादव भ्र०नि०सं० इकाई गोरखपुर शामिल रहे
Tags
Related News

राजनीति
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll
क्या मेसी दिला पाएंगे चैंपियनशिप ट्रॉफी?

Comment