• Today: June 15, 2025

बलिया रेलवे स्टेशन के गुम्बद का छज्जा नही झेल सका हल्की बारिश, टूटते ही हड़कम्प

बलिया रेलवे स्टेशन के गुम्बद का छज्जा नही झेल सका हल्की बारिश, टूटते ही हड़कम्प

बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर लगा गुम्बद का छज्जा गुरुवार को हल्की बारिश नही झेल पाया। दिन में लगभग तीन बजे के आस पास वह टूटकर गिर गया।  लोगो की नजरों से इसे बचाने के लिये इसको कपड़े से ढक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह से रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश हो रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर गुम्बद के नीचे का छज्जा अचानक धराशायी हो गया। छज्जा के टूटने की आवाज से आसपास मौजूद लोगो में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी होते ही टूटे हुए छज्जे के हिस्से को तत्काल ढक दिया गया।

Tags

Comment