• Today: March 23, 2026

Ballia: भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी अजीत राय

Ballia: भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी अजीत राय

नरही/चितबड़ागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं नीतियों से प्रभावित होकर जनपद के विकास खंड सोहांव के उजियार निवासी प्रमुख समाज सेवी अजीत राय भाजपा में शामिल हुए। विदित हो कि अजीत राय क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में टेलीविजन, इंवर्टरर समेत अन्य शिक्षा उपयोगी संसाधनों का सहयोग करते रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों के शादी विवाह, कंबल वितरण आदि में भी नियमित सहयोग प्रदान करते रहते हैं। क्षेत्र में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए भी अजीत राय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खेल प्रशासक के रूप में अजीत राय जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया के चेयरमैन की भूमिका भी निभाते हैं।

रविवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अजीत राय को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान उपेंद्र तिवारी ने समाज हित विशेषकर शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अजीत राय द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अजीत राय के भाजपा में आने से फेफना में पार्टी और मजबूत होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने उपेंद्र तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, नागेंद्र पांडे समेत हजारों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अजीत राय ने कहा कि 'विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अंग बनना गौरवपूर्व क्षण है। पार्टी एवं राष्ट्रहित में जो भी बन पड़ेगा उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।'

Tags