• Today: June 15, 2025

बलिया में 40 लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानान्तरण

बलिया में 40 लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानान्तरण

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राजस्व प्रशासन में सुधार के दृष्टिगत 40 लेखपालों का अन्य तहसीलों में किया स्थानांतरण कर दिया है।

 जिलाधिकारी ने समयाविधि एक ही तहसील में 9 वर्ष से अधिक समय से तैनात 13  लेखपाल तथा  8 वर्ष से अधिक समय से तैनात 27 लेखपालों  अर्थात कुल 40 लेखपालों का स्थानांतरण प्रशासनिक हित में किया  हैं। जिसमें तहसील सदर के 18 लेखपाल, बांसडीह तहसील के 16 लेखपाल, तहसील रसड़ा के 1 लेखपाल, तहसील बेल्थारारोड के 2 लेखपाल, तहसील सिकंदरपुर के 1 लेखपाल और तहसील बैरिया के 2 लेखपाल है।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया हैं |

Tags

Comment