Ballia: गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी का पर्दाफाश, मैनेजर पर होगा FIR
बलिया। जिला प्रशासन ने बांसडीह में स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में एजेंसी के गोदाम से 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर गायब पाए गए, जबकि आधिकारिक दस्तावेजों में इन्हें स्टॉक में मौजूद दिखाया गया था। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता और धांधली की पुष्टि होने के बाद डीएम ने एजेंसी मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया है। इस पूरे खेल का खुलासा 23 जनवरी को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुआ। अमित सिंह, दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी के फर्जी मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन हकीकत में उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही। उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी डिजिटल रिकार्ड में हेरफेर कर उनके हक का सिलेंडर खुले बाजार में बेच रही है।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी , क्षेत्राधिकारी , और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्यालय व एजेंसी के गोदाम पर जांच किया था। जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये, जिसमें आनलाइन स्टाक में 1015 भरे हुए और 55 खाली सिलेंडर होना चाहिए। वहीं मौके पर एक भी भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला, जबकि खाली सिलेंडरों की संख्या बढ़कर 635 पाई गई। जांच टीम के सामने मैनेजर न तो सेल रजिस्टर पेश कर सके और न ही स्टाक में आए इस भारी अंतर का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे पाए।जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए की गई कालाबाजारी का मामला है। 1015 भरे हुए सिलेंडरों को सामान्य उपभोक्ताओं को देने के बजाय ऊंचे दामों पर व्यावसायिक उपयोग या खुले बाजार में खपा दिया गया। टीम ने मौके पर 27 पीड़ित उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए हैं, जो पुलिस कार्रवाई के लिए मुख्य आधार बनेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी के मैनेजर राजीव पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
Tags
Related News
Ballia: लम्बित पेन्शन मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन एसडीएम व एक बीडीओ का रोका वेतन
Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर वाहनों की शहर में नो एंट्री, पार्किंग की है पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: ददरी मेला के व्यापारियों व दुकानदारों के लिए बना शिकायत प्रकोष्ठ, करेगा 24 घंटे काम
Ballia: एसपी की बड़ी कार्रवाई, कार्य में शिथिलता बरतने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज निलम्बित
Ballia :जिला चिकित्सालय में तैनात अस्थिरोग विशेषज्ञ डा0 गौरव राय को शासन ने किया निलंबित
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: बाढ़ से कटे एनएचन 31 व प्रभावित गांवो का डीएम-एसपी ने नाव से किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: डीएम ने कराया छह सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण, 19 डॉक्टर सहित 125 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर
Ballia: जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक व दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Ballia: BSA के आदेश से खण्ड शिक्षा अधिकारियों में हडकम्प, अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की शामत
Ballia: पर्यटन विभाग करेगा चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन एयर थियेटर समेत कई निर्माण, हुआ शुभारम्भ
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, फोर्स की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: महाबीरी झण्डा जुलूस के दिन वाहन से निकल रहे है संशोधित रुट डायवर्जन की जानकारी कर ले
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
