Ballia: सात कन्याओं को मिला 51-51 हजार का शगुन चेक
बलिया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) द्वारा कन्यादान योजना के माध्यम से संस्था से जुड़े जिले के सात सदस्यों की बेटियों की शादी के लिए गुरुवार की शाम 51-51 हजार रुपये का 'शगुन चेक' दिया गया।
करनई में स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित चेक वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि टीएससीटी के कोषाध्यक्ष/सह संस्थापक संजीव रजक ने मां सरस्वती में चित्र पर पुष्प अर्पित करने साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने टीएससीटी के साथ ही उसकी सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि टीएससीटी से शिक्षा विभाग के कर्मी जुड़ सकते है जबकि एनएससीटी में 18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति (शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को छोड़कर) जुड़ सकता है। टीएससीटी वर्तमान में अपने वैध सदस्यों की मृत्यु पर 50 लाख से अधिक का सहयोग कर रही है। कन्यादान योजना के तहत अभी 51 हजार रुपये दिये जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 5 लाख करने का लक्ष्य है। बीमार सदस्यों के इलाज के लिए भी जीवनदान योजना चल रही है। उन्होंने एनएससीटी की चर्चा करते हुए बताया कि इस संस्था का गठन करीब एक साल पहले हुआ था। इससे जुड़े सदस्यों की मृत्यु पर भी उनके परिजनों को सहयोग दिया जा रहा है जो वर्तमान में 8-10 लाख के आसपास है। इसे भविष्य में 50 लाख पहुंचाने का लक्ष्य है।
मिला शगुन चेक
कन्यादान योजना का चेक हनुमानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय, देवरियाकला के अजय सिंह (ब्लाक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हनुमानगंज), सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, कुरमीपुरा के रूपचंद प्रसाद, सोहांव ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय, कोटवां नारायणपुर के रामप्रवेश यादव, गड़वार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, रतसर नंबर एक के सुनील पांडे, उच्च प्राथमिक विद्यालय, निहालपुर के जनार्दन राम, कंपोजिट विद्यालय, संवरूपुर की माधुरी गिरि और रेवती ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रजौली के दिनेश वर्मा (सहसंयोजक, टीएससीटी, बलिया) को मिला।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल संयोजक अनंत रस्तोगी, मंडल प्रवक्ता अमित सिंह, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय (डेहरी, रोहतास) के सेवानिवृत प्राचार्य डा. रमेशचंद्र सिंह, टीडी कॉलेज (बलिया), डा. रामकुमार, जिला सहसंयोजक (गाजीपुर) अतुल त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, अब्दुल अंसारी, लालजी यादव, विजय राय, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, अंजली मिश्र, राजेश प्रसाद, संजीव मौर्य, दिनेश वर्मा, सीताराम पांडे, उमेश राम, उत्तम कुमार, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, अरुण सिंह, रामनारायण यादव, सूर्यप्रकाश यादव, अजीत श्रीवास्तव आदि थे।
Tags
Related News
Ballia: लम्बित पेन्शन मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन एसडीएम व एक बीडीओ का रोका वेतन
Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर वाहनों की शहर में नो एंट्री, पार्किंग की है पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: ददरी मेला के व्यापारियों व दुकानदारों के लिए बना शिकायत प्रकोष्ठ, करेगा 24 घंटे काम
Ballia: एसपी की बड़ी कार्रवाई, कार्य में शिथिलता बरतने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज निलम्बित
Ballia :जिला चिकित्सालय में तैनात अस्थिरोग विशेषज्ञ डा0 गौरव राय को शासन ने किया निलंबित
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: बाढ़ से कटे एनएचन 31 व प्रभावित गांवो का डीएम-एसपी ने नाव से किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: डीएम ने कराया छह सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण, 19 डॉक्टर सहित 125 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर
Ballia: जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक व दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Ballia: BSA के आदेश से खण्ड शिक्षा अधिकारियों में हडकम्प, अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की शामत
Ballia: पर्यटन विभाग करेगा चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन एयर थियेटर समेत कई निर्माण, हुआ शुभारम्भ
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, फोर्स की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: महाबीरी झण्डा जुलूस के दिन वाहन से निकल रहे है संशोधित रुट डायवर्जन की जानकारी कर ले
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
