• Today: April 29, 2025

बलिया में पलटी बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18 वी बटालियन की बस, 29 जवान घायल

बलिया में पलटी बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18 वी बटालियन  की बस, 29 जवान घायल

बलिया। बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18 वी बटालियन  की E कंपनी  की प्राइवेट बस मंगलवार की रात 12:30 बजे चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिससे 29 जवान घायल हो गए है जिसमें से 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।

29 अक्टूबर 2024 को शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली,छठ के लिए देहरी आन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान बिहार के लिए जा रही थी कि आज दिनांक 30 अक्टूबर को थाना बैरिया क्षेत्रान्तर्गत समय करीब 12:30 बजे रात चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिससे 29 जवान घायल हो गए है जिसमें से 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा बैरिया में चल रहा है । सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा उपचाररत जवानों से तथा संबंधित डॉक्टर से जिला अस्पताल में मौके पर जाकर वार्ता की गई है तथा खुद मदद में भी लग गए।

Tags

Comment