• Today: June 15, 2025

Ballia: रोहित के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री, बोले सपा के आशीर्वाद से पनपते है गुंडे

Ballia: रोहित के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री, बोले सपा के आशीर्वाद से पनपते है गुंडे

बलिया।  उप मुख्य मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को रोहित पाण्डेय के परिजनों के मिले और हर सम्भव न्याय का आश्वासन दिया साथ ही पांच लाख रुपये के आर्थिक सहायता की घोषणा की। ज्ञात को पिछले दिनों बांसडीह कोतवाली के सामने रोहित पाण्डेय की हुई नृशंस हत्या सरेआम कर दी गयी थी। हत्या में शामिल शामिल आरोपियों पर पुलिस ने 50, 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी मुख्य आरोपी के  पकड़ में नही नही पर पुलिस को बुल्डोजर की कार्रवाई करनी पड़ी जिसके बाद मुख्य दो आरोपी अदालत आत्मसमर्पण किये थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि रोहित पाण्डेय की हत्या से हम दुःखी है। पूरी सरकार परिजनों के साथ है। उनके पिता से मिलकर हमने भरोसा दिलाया है कि हर स्थिति में न्याय मिलेगा। इसकी पैरवी हम लोग करेंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी के आशीर्वाद से असामाजिक तत्व और गुंडे पनपते है वे लोक सभा चुनाव के बाद भोली भाली जनता पर भोली-भाली जनता पर कहर बरपाने का कार्य कर रहे है। बलिया और अयोध्या की घटना ने मन को झकझोर कर रख दिया है। समाजवादी पार्टी जब जब पावर में रही है अराजकता और गुंडई की है। पीड़ित परिवार को तत्काल पांच लाख की आर्थिक सहायता और सरकार की तरफ से पूरी मदद मिलेगी। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, नागेन्द्र पाण्डेय, महावीर पाठक, राकेश मिश्र, नन्हें मिश्र, आईडी मिश्र आदि थे।

Tags

Comment