• Today: June 15, 2025

Ballia: ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही जीवन का मुख्य उद्देश्य

ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही जीवन का मुख्य उद्देश्य

दुबहर (बलिया) मानव का जीवन भगवान की उपासना करने के लिए होता है। यह बातें क्षेत्र के ग्राम उग्रसेनपुर, (ओझा कछुआ) में स्थित रामलला हनुमान मंदिर प्रागंण मे मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर  आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को प्रवचन करते हुए  में कथा व्यास राजेश कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही।

उन्होंने कहा कि कलिपुत्र के प्रभाव के कारण मनुष्य भगवान की उपासना न करके वासना में लिप्त होते जा रहा है, जिसके कारण मनुष्य ।।पुनरषि जन्मन , पुनरषि मरणम, जननी जठरे, शयनम।। बार- बार मरते हैं और जन्म लेते हैं। इस मायारूपी जीवन से मोह त्याग कर ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इस अवसर पर यजमान भुनेश्वर मिश्र, लाल मुन्नी देवी, विजय शंकर मिश्र,अक्षयवर मिश्रा, पशुपति मिश्रा, सीताराम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, शिवकुमार साहू,जीत लाल वर्मा, बुचन साहू, पियूष मिश्रा, आशीष मिश्र, आयुष कुमार मिश्र, प्रेम शंकर ओझा, शोभा, प्रीति,अभिषेक ओझा,सुरेश मिश्रा,सुमंत मिश्र, आदि मौजूद रहे।


Tags

Comment